नौवां चरण . हरनौत व कतरीसराय में कल डाले जायेंगे मतदान
बिहारशरीफ : पंचायत चुनाव के नौवें चरण का मतदान गुरुवार को होना है. जिले के हरनौत व कतरीसराय प्रखंड में मतदान है. मतदान की सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी हैं. दोनों प्रखंड में सुबह सात से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान की अवधि है. हरनौत की 17 पंचायतों के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस प्रखंड के एक लाख 21 हजार 764 मतदाता है. इसमें 64 हजार पुरुष व 56 हजार 614 महिला मतदाता है.
इसी प्रकार कतरीसराय के पांच पंचायत के गांवों में मतदान होना है. इस प्रखंंड के 31 हजार 629 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इसमें 16 हजार 980 पुरुष व 14 हजार 647 महिला मतदाता है. मतदान को लेकर डीएम डॉ त्याग राजन ने मंगलवार को हरनौत प्रखंड में बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि मतदान में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
इन पंचायतों के गांवों में होना है मतदान:
कतरीसराय- बिलारी, दरवेशपुरा, कटौना, कतरी, मैराबरीठ
हरनौत-बराह, बशिनियावां, बस्ती, चौरिया, चेरन, चेरो, डिहरी, गोनावां, कोलावा, लोहरा, नेहुसा, पचौरा, पाकर, पोआरी, सबनहुआ, सुढ़ारी, तेलमर
