सड़क हादसे में महिला की मौत

राजगीर के सुदामा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा मारुति सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे राजगीर : राजगीर के सुदामा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की अहली सुबह करीब पौने चार बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने मारुति कार में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मारुति कार पर सवार युवती प्रतिमा कुमारी […]

राजगीर के सुदामा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

मारुति सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे
राजगीर : राजगीर के सुदामा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की अहली सुबह करीब पौने चार बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने मारुति कार में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मारुति कार पर सवार युवती प्रतिमा कुमारी 18 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मारुति पर सवार सभी लोग दानापुर खगौल से राजगीर आ रहे थे. जैसे ही उनकी मारुति कार सुदामा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची,
विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारुति में जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया. इस दुर्घटना में मारुति पर सवार सोनू कुमार,संदीप कुमार,शोभा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.
मारुति सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताये जाते हैं. मृतका प्रतिमा कुमारी घायल सोनू की बहन थी, जबकि घायल सोनू ने बताया कि राजगीर में एक पूजा कराने के लिए परिवार के सभी लोग मारुति से राजगीर आ रहे थे. इसी दौरान ट्रक-मारुति में टक्कर मार फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >