बस- डंपर की टक्कर में चालक की मौत हादसे में छह लोग हुए घायल

बिहारशरीफ-दनियावां मार्ग पर आवागमन बाधित रहा चंडी : रविवार को चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ा पर के पास एक यात्री बस और डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस टक्कर में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बस चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए़ बस चालक को गंभीर हालत में […]

बिहारशरीफ-दनियावां मार्ग पर आवागमन बाधित रहा

चंडी : रविवार को चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ा पर के पास एक यात्री बस और डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस टक्कर में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बस चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए़ बस चालक को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद एक घंटे तक बिहारशरीफ-दनियावां मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. प्रस्तावित बिहटा-सरमेरा सड़क निर्माण को लेकर चंडी के गौढ़ा पर के पास मिट्टी भराई का काम चल रहा है.
इस काम में चड्डा एवं चड्डा कंपनी का डंपर लगा हुआ है. एक डंपर चालक मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मई सिकंदरपुर निवासी शिव मंडल मिट्टी लदा डंपर लेकर लाट रहा था. उसी दौरान बिहारशरीफ से पटना आ रही सिटी राइड बस की सीधी भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर चालक डंपर में ही फंसा रहा.
उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बस चालक को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया. जबकि बस पर सवार महाराजगंज के संतोष कुमार, बरबीघा की सावित्री देवी, चंडी ब्रहृम स्थान के डिकेंस कुमार, बिहारशरीफ के चंद्रभूषण, शेखपुरा के नीतीश और मनोज का इलाज बिहारशरीफ कराया जा रहा है.
पंचायत चुनाव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगे रहने की वजह से घटना के आधे घंटे बाद थाने के चौकीदार पहुंचे. घटना के बाद एक घंटे तक बिहारशरीफ-दनियावां मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. चौकीदार और सिपाही जाम हटाने में विफल दिखे. बिल्कुल अराजक माहौल बन गया था. किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से जाम हटाकर आवागमन बहाल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >