सीसीटीवी में हुआ खुलासा
दुकानदार ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
बिहारशरीफ : स्थानीय चौक बाजार स्थित न्यू जनता ज्वेलर्स की दुकान से गुरुवार को दो ठग करीब तीन लाख रुपये के कीमती जेवर ले उड़े. इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जेवर दुकान के संचालक वीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा बिहार थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में दुकान संचालक ने कहा है कि उनकी दुकान सुबह करीब साढ़े 9 बजे खुली थी. 10 बजे दुकान में जेवर खरीदने के नाम पर दो अनजान लोग प्रवेश किया. दोनों व्यक्तियों ने मेरे बेटे से सोने का लॉकेट दिखाने को बोला.
मेरा पुत्र उन दोनों व्यक्तियों को सोने का लॉकेट दिखाया.
इसके बाद दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने दूसरा सामान दिखाने को कहा. इस पर उनका पुत्र अालमारी से जेवर निकालने चला गया. इसी दौरान दुकान में आये दोनों अज्ञात व्यक्तियों से एक ने जेवर के डिब्बे से सोने का पंडल चार ग्राम का छह पीस, सोने का चेन 12 ग्राम का एक पीस, 10 ग्राम का तीन पीस, अंगूठी तीन ग्राम का छह पीस, जेंट्स अंगूठी तीन ग्राम का छह पीस लेकर चंपत हो गया.
जाते-जाते दोनों ने मेरे पुत्र को पांच सौ रुपये दिये और बाद में आकर सामान ले जाने की बात कही. चोरी गये सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख बतायी जा रही है दुकान संचालक ने कहा है कि जब मेरा पुत्र सभी सामानों को डिब्बे में सजाने लगा तब कम जेवर देखकर उसके होश उड़ गये. ठगों की सारी करतूत दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गयी है. इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.
दोनों ठगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने इस मामले में साढ़े तीन लाख से कम के जेवर चोरी करने की बात कही है.
