मेडिकल कॉलेज में तीन चोर धराये

गिरियक : पावापुरी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की देर शाम सिक्युरिटी गार्ड ने चोरी करते हुए तीन चोर को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये तीनों चोर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. चोरों के पास से तांबा के 39 पाइप का टुकड़ा बरामद हुआ […]

गिरियक : पावापुरी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की देर शाम सिक्युरिटी गार्ड ने चोरी करते हुए तीन चोर को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये तीनों चोर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. चोरों के पास से तांबा के 39 पाइप का टुकड़ा बरामद हुआ है. मामले में तीनों के खिलाफ सहायक थाना पावापुरी में एमसीसी कंपनी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष रामसूरत सिंह ने बताया कि पकड़े गये तीनों चोर सोमेदुल्ला,कौशिक पाचल व पल्लवर सरदार को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >