बिहारशरीफ : आग लगने की घटनाओं से पूरा जिला ममाहत है. गर्मी व लापरवाही के कारण इन दिनों आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गयी है. आग लगने से बचाव के लिए शुक्रवार को अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. शहर के प्रमुख दुकानों व संस्थानों में जाकर बचाव के उपाय बताये गये. अग्निशमन अधिकारी ललन कुमार ने बताया कि बिजली के नंगे तार भी बेहद खतरनाक होता है. नंगे तार में गर्मी के प्रभाव से चिंगारी उप्त्पत्र होता है.
इससे आग लगने का खतरा बन जाता है. नंगे तारों को ढक देने से बचाव हो सकता है. साथ ही बिजली के उपकरण सर्किट की भी देखभाल समय-समय पर करते रहना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी से जन-धन दोनों का बचाव हो सकता है. जागरूकता ही बचाव का उपाय है.
