बिहारशरीफ : गिरियक थाना पुलिस ने दूध की हेराफेरी करते टैंकर के चालक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस को यह सफलता शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के दौलाचक गांव से मिली. इस मामले में टैंकर के चालक व उत्तर प्रदेश के हापुड़ शहर निवासी वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.गिरियक थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गयी उक्त कार्रवाई में गिरफ्तार चालक के बयान पर छह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की गयी है.थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में टैंकर के चालक से विशेष पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने इस मामले में दारा सिंह,झुलन सिंह,वीर सिंह व पिकअप के मैजिक के तीन चालकों के खिलाफ कांड दर्ज किये गये हैं.आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से टैंकर में भरी 24 हजार लीटर व मैजिक व पिकअप भान में रहे 17 सौ लीटर दूध की बरामदगी की गयी है.इस कार्रवाई में पावापुरी ओपी प्रभारी भी साथ थे.दूध को समस्तीपुर से रांची भेजा जा रहा था.
