पीएलएफआइ चीफ का राइट हैंड शिक्षक से लेवी की रकम लेते गिरफ्तार

नकद सहित पिस्टल बरामद दस गंभीर कांडों का रहा है अपराधी पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है पूछताछ बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के प्रमुख गणेश शंकर के राइट हैंड माने जाने वाले मनोज कुमार उर्फ मनोज महतो उर्फ मनोज सिंह को एक […]

नकद सहित पिस्टल बरामद

दस गंभीर कांडों का रहा है अपराधी
पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है पूछताछ
बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के प्रमुख गणेश शंकर के राइट हैंड माने जाने वाले मनोज कुमार उर्फ मनोज महतो उर्फ मनोज सिंह को एक विशेष अभियान के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.उसकी गिरफ्तारी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर से तब गिरफ्तार कर लिया,जब वह एक शिक्षक से लेवी की रकम वसूलने आया था.पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल,सात जिंदा कारतूस,लेवी से वसूले गये दस हजार नकद व दो मोबाइल बरामद किया है.
उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशिष ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी.उन्होंने बताया कि पीएलएफआइ चीफ गणेश शंकर द्वारा हिलसा अनुमंडल के चिकसौरा थाना क्षेत्र के एक शिक्षक से लेवी के रूप में पांच लाख की रंगदारी टेलीफोन के माध्यम से मांगी गयी थी.इस बात की सूचना शिक्षक द्वारा संबंधित थाने में लिखित तौर पर दी थी.एसपी ने बताया कि लेवी की मांग बीस फरवरी को शिक्षक से की गयी थी.रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान मारने तक की धमकी दी गयी थी.एसपी ने बताया कि पुन 27 फरवरी को शिक्षक को टेलीफोन पर बताया गया कि लेवी की रकम के लिए मनोज कुमार को भेजा जा रहा है.एसपी ने बताया कि मनोज जब लेवी की रकम शिक्षक के स्कूल आया तो पीडि़त ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता व्यक्त की.इस बात पर लेवी की रकम वसूलने आया मनोज ने शिक्षक को स्कूल में ही धमकी दी कि एक से दो दिनों में रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे साथ तुम्हारे परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी जायेगी.
प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनोज की गिरफ्तारी को लेकर नालंदा पुलिस द्वारा अपने स्तर से सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी थी.बुधवार को लेवी की रकम लेते ही उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.एसपी ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा पीएलएफआइ चीफ का राइट हैंड माने जाने वाला मनोज मुख्य रूप से नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी राजेश्वर महतो का पुत्र है,
जो काफी समय से पीएफएफआइ के लिए काम कर रहा है.इसकी गिरफ्तारी में हिलसा एसडीपीओ प्रमेंद्र भारती व हिलसा इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मदन मोहन प्रसाद सिंह की अहम भूमिका रही.गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है.
एसपी ने बताया कि पुलिस को इस प्रतिबंधित संगठन के संबंध में कई अहम जानकारियां मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >