चार के खिलाफ मामला दर्ज
नगरनौसा : मंगलवार की रात सैदनपुर में हुई अगलगी की बड़ी घटना में पीड़ित प्रेम कुमार सावन ने स्थानीय मुखिया समेत चार लोगों को नामजद किया है. पीड़ित थाना क्षेत्र के ही तीना गांव निवासी हैं और सैदनपुर में रामप्रवेश प्रसाद सिपाही के मकान में रह कर टेंट शामियाना एवं साउंड का व्यवसाय करते हैं. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सैदनपुर निवासी मुखिया शंकर पंडित,राघे गोप,सुदामा गोप,रामनंदन गोप ने एकमत होकर उसकी दुकान में आग लगा दी, जिसमें करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी, जिसमें टेंट संबंधी सभी सामान शामिलहै.
आग लगने की जानकारी ग्रामीणें को सुबह हुई. इस घटना में मकान को भी काफी क्षति पहुंची है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि पहले से नामजद अभियुक्तों से विवाद चला आ रहा था. इसी कारण से घटना को अंजाम दिया गया.
