रिटायर्ड कर्मचारी से 2.5 लाख रुपये की लूट

बिहारशरीफ : अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मचारी से अपराधियों ने 2.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के भारत गैस गोदाम के पास मंगलवार की दोपहर हुई. स्थानीय किसान बाग चोरा बगीचा निवासी व कोलकाता की कोयला खदान से सेवानिवृत नागेश्वर महतो अपनी बच्ची की शादी के वास्ते शहर के रामचंद्रपुर स्थित एसबीआइ […]

बिहारशरीफ : अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मचारी से अपराधियों ने 2.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के भारत गैस गोदाम के पास मंगलवार की दोपहर हुई. स्थानीय किसान बाग चोरा बगीचा निवासी व कोलकाता की कोयला खदान से सेवानिवृत नागेश्वर महतो अपनी बच्ची की शादी के वास्ते शहर के रामचंद्रपुर स्थित एसबीआइ के खाते से तीन लाख की निकासी की थी.

वह अपने एक पड़ोसी नरेश निराला के साथ बाइक पर सवार होकर बैंक तक आये थे. रुपये की निकासी के बाद श्री महतो ने 2.5 लाख एक छोटे से बैग में रखे थे, जबकि शेष राशि को उन्होंने पैंट के पॉकेट में रखा था. बैंक से वापस बाइक पर सवार होकर घर लौटने के दौरान जैसे ही वह उक्त स्थान पर आये कि पीछे बाइक सवार दो बदमाश अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीन कर बाइक सहित हाइवे की ओर फरार हो गये. बाइक पर सवार दो अपराधी 20-25 साल के थे, जिन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये.

>> लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
सोमवार की देर रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव में हुई. घटना के बाद युवक को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी पीड़ित युवक से ली है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उपरौरा गांव निवासी संजय कुमार देर रात अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा कि पूर्व से घात लगाये अपराधी उसके साथ लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. घटना के बाद आरोपितों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. लूट की घटना से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >