कैश वैन के केयर टेकर ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

हिसाब में एक लाख की मानवीय भूल पर बंधक बना कर मारपीट व करंट लगाने की बात बिहारशरीफ : कैश वैन के केयर टेकर ने विकास नामक एक युवक पर कई तरह के सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. शहर के झींग नगर निवासी व कैश वैन का केयर टेकर अजय कुमार की माने, तो हिसाब में […]

हिसाब में एक लाख की मानवीय भूल पर बंधक बना कर मारपीट व करंट लगाने की बात

बिहारशरीफ : कैश वैन के केयर टेकर ने विकास नामक एक युवक पर कई तरह के सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. शहर के झींग नगर निवासी व कैश वैन का केयर टेकर अजय कुमार की माने, तो हिसाब में एक लाख के मानवीय भूल को लेकर उसे बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की गयी. इतना ही नहीं उसे करेंट भी दागे गये.
अजय के अनुसार गत शनिवार को विकास नामक युवक रामचंद्र पुर बुला कर अपने साथ पटना ले कर चला गया. जहां एक कमरे में बंद कर उसे ऐसी यातना दी गयी. पीड़ित ने बताया कि वह एक कैश वैन का केयर टेकर है, गत दिनों हिसाब के दौरान एक लाख रुपये के पता नहीं चल सका. इसी के विरोध में उक्त घटना अंजाम दिया गया.
अजय के एक करीबी ने बताया कि उक्त राशि संबंधित व्यक्ति के अकाउंट में जमा करने के बाद ही अजय को मुक्त किया गया है. इस संबंध में लहेरी थाना पुलिस को लिखित तौर पर मामले की जानकारी दी गयी है. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >