लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली

बिहारशरीफ : सोमवार की देर रात्रि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव में घटी. घटना के बाद युवक को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की विस्तृत […]

बिहारशरीफ : सोमवार की देर रात्रि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव में घटी. घटना के बाद युवक को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी पीड़ित युवक से ली है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उपरौरा गांव निवासी संजय कुमार देर रात्रि अपने घर लौट रहा था, ज्योंही वह गांव के समीप पहुंचा कि पूर्व से घात लगाये अपराधी उसके साथ लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. घटना के बाद आरोपितों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >