जिले के बुनकरों के बहुरेंगे दिन

पहल. शीघ्र ही अस्पतालों के बेडों पर नजर आयेंगी सतरंगी चादरें बिहारशरीफ : महिला विकास निगम द्वारा गठित हस्तशिल्प महिला बुनकर स्वावलंबी सहकारी समिति के तत्वावधान में स्थानीय रामचंद्रपुर औद्योगिक प्रांगण में हस्तकरघा सुलभ केंद्र का उद्घाटन महिला विकास निगम के प्रबंधक निदेशक डाॅ एन विजय लक्ष्मी, डीएम डाॅ त्याग राजन एवं उद्योग विभाग के […]

पहल. शीघ्र ही अस्पतालों के बेडों पर नजर आयेंगी सतरंगी चादरें
बिहारशरीफ : महिला विकास निगम द्वारा गठित हस्तशिल्प महिला बुनकर स्वावलंबी सहकारी समिति के तत्वावधान में स्थानीय रामचंद्रपुर औद्योगिक प्रांगण में हस्तकरघा सुलभ केंद्र का उद्घाटन महिला विकास निगम के प्रबंधक निदेशक डाॅ एन विजय लक्ष्मी, डीएम डाॅ त्याग राजन एवं उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को उद्घाटन किया. इस तरह हस्तकरघा सुलभ केंद्र की शुरुआत हो जाने से जिले के तीन हजार बुनकर के परिवारों के दिन बहुरेंगे.
इस पेशे से जुड़े लोगों को हस्तकरघा पर बुनाई, छपाई एवं स्क्रीन प्रिंटिंग करने में काफी सहूलियत होगी. इस अवसर पर महिला विकास निगम की प्रबंधक निदेशक डा.एन विजय लक्ष्मी ने कहा कि इस केंद्र के लिए वर्ष 2008 में ही जमीन ली गई थी. केंद्र भवन का शुरुआत के लिए प्रयास किया जा रहा था, जो आज सफलीभुत हुआ. उन्होंने कहा कि बुनकरों एवं महिला सशक्तीकरण के लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे. बिहारशरीफ के करीब तीन हजार बुनकर परिवारों को हस्तकरघा उद्योग से जोड़ा गया है.
केंद्र की शुरुआत होने से अब एक ही छत के नीचे बुनाई, छपाई व प्रिंटिंग का कार्य सुगम रूप से किया जायेगा. उन्होंनेकहा कि इससे जुड़े लोग सतरंगी चादरें, साडि़यां, सूट, अंग वस्त्र का बेहतर उत्पादन करें.
इसकी आप लोगों को आसानी से रोजगार मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि आपके द्वारा निर्मित सतरंगी चादरें अस्पतालों के बेडों पर बिछाने की व्यवस्था के लिए पहल की जायेगी. बुनकरों द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी. इसकी बिक्री के लिए चिंता न करें. बुनकरों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे.
उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में यह केंद्र मददगार साबित होगा. हैंडलूम में गुणात्मक सुधार के लिए कदम उठाया जायेगा. चार पांच माह में यह केंद्र मॉडल हस्तकरघा केंद्र में विकसित हो जायेगा. इस मौके पर डीएम डाॅ त्याग राजन ने कहा कि बुनकरों के उत्थान के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा. केंद्र के उद्घाटन होने से बुनकरों को काफी फायदा होगा. इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुरेश कुमार, पुरुषोत्तमक प्रकाश, राधे श्याम राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >