हिलसा : मां और पत्नी के विवादों को सुलझाने में विफल युवक ने मौत को गले लगा लिया. मौत से पांच लोगों का परवरिश भगवान भरोसे रहे गया. स्थानीय बाजार के सैदा बाजार निवासी स्व. दीना कान्दु के एक मात्र पुत्र सूरज कुमार (30 वर्षीय) अपने घर में किवाड़ लगा कर पंखा टांगने वाले हुक में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया. खेत से मां मजदूरी कर शाम में घर वापस आयी तो दरवाजा बंद था.
काफी देर तक किवाड़ खुलवाने का प्रयास की. फिर भी किवाड़ नहीं खुलने पर संदेह हुआ तो आस पड़ोस के लोगों के ताक छाक किया गया. इसके बाद पुलिस के सहयोग से किवाड़ तोड़ा गया और पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करने लगी. मां अपने वृद्धा अवस्था रूपी जीवन को कैसे पार करुंगी कह-कह कर दहाड़ मार कर रो रही थी. मृतक के मां का भाव वेदना लोगों को भी ह्दय को झकझोर रही थी. वहीं पत्नी छोटे-छोटे तीन बच्चों के साथ मेरी जीवन कैसे कटेगी का हवाला देकर दहाड़ मार रही थी. मां व पत्नी के बीच विवाद पूर्व में भी हुआ था.
मां भी आत्म हत्या करने का प्रयास कर चुकी थी. लेकिन सफल नहीं हो सकी. पुत्र ने मां को तो बचा लिया. पुत्र दोनों के बीच विवाद को कम करने के लिए प्रयास करते रहा. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगने के कारण मौत को गले लगा लिया. अब पांच लोगों का जीवन अंधकारमय हो गया है.
