दस साल बाद संचार निगम की टूटी नींद

हजारों लोगों को नोटिस देकर बकाये बिल को जमा करने का दिया आदेश बिहारशरीफ : दस साल के बाद भारत संचार निगम की नींद खुली है. भारत संचार निगम द्वारा दस साल के बाद नोटिस देकर बकाये बिल का भुगातन करने को कहा जा रहा है. अचानक बकाये बिल का विपत्र आने से लोग भयभीत […]

हजारों लोगों को नोटिस देकर बकाये बिल को जमा करने का दिया आदेश

बिहारशरीफ : दस साल के बाद भारत संचार निगम की नींद खुली है. भारत संचार निगम द्वारा दस साल के बाद नोटिस देकर बकाये बिल का भुगातन करने को कहा जा रहा है. अचानक बकाये बिल का विपत्र आने से लोग भयभीत हैं. विभाग द्वारा भेजे गये पत्र में लिखा है कि महोदय एतद द्वारा सूचित किया जाता है कि उपयुक्त धनराशि भुगतान अब तक लंबित है. बकाये के एकमुश्त भुगतान पर सीमित अवधि के लिए छूट की सुविधा दी जा रही है

पंद्रह दिनों में भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है. भुगतान नहीं करने पर कानुनी कार्रवाई प्रारंभ करने की बात भी कही गयी है. यह पत्र भारत संचार निगम लिमिटेड, पटना कार्यालय से लोगों को भेजा गया है. विभाग द्वारा पत्र मिलने के बाद कार्रवाई के भय से लोग बिल जमा करने में लगे हैं. पत्र में यह भी नहीं लिखा है कि बिल का भुगतान कहां करना है. वैसे लोग अपने स्तर से पता करके स्थानीय बिहारशरीफ के संचार निगम के कार्यालय के काउंटर पर जाकर लोग बिल जमा कर रहे हैं. किसी को 871, किसी को 2590, तो किसी को उससे भी ज्यादा का बिल भेजा गया है. लोगों का यह भी कहना है कि विपत्र में जमा कराये गये सिक्यूरिटी मनी का भी जिक्र नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >