पुलिस ने हथियार के साथ एक को पकड़ा

एसडीपीओ राजगीर के नेतृत्व में हुई छापेमारी एक देसी राइफल,एक पिस्टल व सात कारतूस बरामद एक गिरफ्तार,भारी संख्या में हथियार रखने के रहस्यों की जानकारी लेने में जुटी पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगालने की तैयारी सिलाव/वेन : अपराध की एक बड़ी योजना तैयार कर ली थी. हथियार तस्करों की मदद से भारी मात्रा […]

एसडीपीओ राजगीर के नेतृत्व में हुई छापेमारी

एक देसी राइफल,एक पिस्टल व सात कारतूस बरामद
एक गिरफ्तार,भारी संख्या में हथियार रखने के रहस्यों की जानकारी लेने में जुटी पुलिस
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगालने की तैयारी
सिलाव/वेन : अपराध की एक बड़ी योजना तैयार कर ली थी. हथियार तस्करों की मदद से भारी मात्रा में असलहा भी पहुंच चुका था. खूनी खेल से पहले नालंदा पुलिस को भनक लग गयी. एसडीपीओ राजगीर संजय कुमार के नेतृत्व में गठित एक टीम द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार व कारतूस को बरामद कर लिया गया.
पुलिस को यह सफलता नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र के जघारो गांव में मिली. संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातों की जानकारी देते हुए राजगीर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने उक्त स्थान से वीरेंद्र महतो नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस हथियार के जखीरा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां लेने में जुटी है. सिलाव थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राजगीर एसडीपीओ ने बताया कि उक्त हथियार किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटायी जा रही है.
गुप्त सूचना के बाद सिलाव थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित वेन व नालंदा थानाध्यक्ष के साथ वेन थाना क्षेत्र के जघारो गांव में दी गयी दबिश के बाद पुलिस को उक्त सफलता मिली है.उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में कई और खुलासे कर सकती है.फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से इस संबंध में विशेष पूछताछ की जा रही है.गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.
पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है आखिर इस तरह के अवैध हथियार किन माध्यमों से होकर इनके पास पहुंचे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >