मांगों को ले विरोध तेज

बिहारशरीफ : जिले में आउट सोर्सिंग पर कार्यरत बिजली कर्मियों की मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो गया. हड़ताल के पहले दिन विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पांच कर्मियों के खिलाफ भिन्न-भिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बिहारशरीफ अनुमंडल के अस्थावां में 33 केवी लाइन […]

बिहारशरीफ : जिले में आउट सोर्सिंग पर कार्यरत बिजली कर्मियों की मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो गया. हड़ताल के पहले दिन विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पांच कर्मियों के खिलाफ भिन्न-भिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

बिहारशरीफ अनुमंडल के अस्थावां में 33 केवी लाइन को क्षतिग्रस्त करने एवं विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में अस्थावां थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं राजगीर विद्युत प्रमंडल के सिलाव फीडर में हसनपुर के पास 33 केवी लाइन में शॉट सर्किट करने के आरोप में पप्पु कुमार के खिलाफ सिलाव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जिले में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत हैं 455 कर्मी:
जिले में आउट सोर्सिंग पर विद्युत विभाग में 455 मानव बल कार्यरत हैं. इन कर्मियों में से 355 कर्मी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं. जबकि 100 कर्मी हड़ताल पर हैं. हड़ताल पर रहे कर्मियों द्वारा अपनी मांगों पर जोर देने के लिए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने की कोशिश की जा रही है.
विभाग व जिला प्रशासन ने आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों की हड़ताल से निबटने की पूरी व्यवस्था की गयी है. पावर सब स्टेशनों द्वारा की जा रही विद्युत आपूर्ति पर सतत निगरानी रखी जा रही है. विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने के आरोप में कई कर्मियों डिसक्लीफाई कर दिया गया है.
हड़ताल कर रहे कर्मियों को अपने साथियों का नहीं किया साथ:
आउट सोर्सिंग पर विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मी अपनी मांगों की पूर्ति पर जोर देने के लिए हड़ताल कर रहे हैं. मगर इस हड़ताल में उन्हें अपने ही साथियों का साथ नहीं मिल पा रहा है. एक दो जगहों को छोड़ कर जिले के अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान पैदा नहीं हुआ है. आउट सोर्सिंग पर कार्यरत 20 फीसदी मानव बल ही हड़ताल पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >