सड़क लुटेरा गिरोह का सरगना गिरफ्तार

इस्लामपुर (नालंदा) : अंतरजिला सड़क लुटेरा गिरोह का सरगना शशांक उर्फ लंबू सोमवार की देर शाम इस्लामपुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक अवैध देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय पुलिस सोमवार की शाम गश्ती के क्रम में पुलिस को देख कर भागने […]

इस्लामपुर (नालंदा) : अंतरजिला सड़क लुटेरा गिरोह का सरगना शशांक उर्फ लंबू सोमवार की देर शाम इस्लामपुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक अवैध देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय पुलिस सोमवार की शाम गश्ती के क्रम में पुलिस को देख कर भागने लगा तभी पुलिस ने दौड़ कर थाना क्षेत्र के बिल मोड़ के समीप धर दबोचा. पुलिस ने 27 शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में हिलसा जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष निखिल राय ने बताया कि गया, नवादा, जहानाबाद एवं नालंदा जिला अंतर्गत कई थाना क्षेत्र में सड़क लूट सहित अन्य अपराधों में शशांक का गिरोह संलिप्त था. गिरफ्तार अपराधी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोबिल गांव के नागेन्द्र सिंह उर्फ बम सिंह का पुत्र बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >