10 वर्ष पूर्व शुरू हुई मनरेगा

वर्तमान समय में खस्ताहाल है योजना गरीब मजदूर पलायन के िलए हो रहे मजबूर बिहारशरीफ : जिला कांग्रेस कार्यालय स्थानीय राजेन्द्र आश्रम में मंगलवार को मनरेगा के दस वर्ष पूरा होने पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि आज से दस वर्ष पूर्व […]

वर्तमान समय में खस्ताहाल है योजना

गरीब मजदूर पलायन के िलए हो रहे मजबूर

बिहारशरीफ : जिला कांग्रेस कार्यालय स्थानीय राजेन्द्र आश्रम में मंगलवार को मनरेगा के दस वर्ष पूरा होने पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि आज से दस वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कार्यक्रम का शुरुआत किया था.

उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में गरीबों को रोजगार सुनिश्चित करने वाली योजना इतनी बड़ी योजना किसी भी देश में नहीं किया गया. कांग्रेस की सरकार ने इस योजना के माध्यम से गांवों में रहने वाले करोड़ों गरीब मजदूरों को एक साल में सौ दिन का रोजगार सुनिश्चित किया. इससे गरीबों के पलायन पर लगाम लगा और किसान, मजदूर खुशहाल बनें. नदी, पइन, नहरों की खुदाई करायी गई. जिससे सिंचाई का साधन सुदृढ़ हुआ. उन्होंने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सरकार की तीव्र आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार मनरेगा का दुर्भावनापूर्ण तरीके से संचालित कर रही है.

वर्तमान समय में योजना खस्ताहाल स्थिति में है. गरीब मजदूरों की बरोजगारी बढ़ रही है. ये लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. अन्य वक्ताओं में मनरेगा का सही तरीके से संचालित करने, उसके प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया. जिससे कि इस योजना सही लाभ गरीब मजदूरों को मिल सके. इस परिचर्चा में रामजी सिंह, अजीत कुमार, मुन्ना पांडेय, संजय महाराज, शिव कुमार यादव, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, ताराचंद मेहता, रानी देवी, संजू पांड़ेय, आशा देवी, उषा देवी, देव यादव, नरेंद्र प्रसाद, जेड इस्लाम, मरी अरसद हुसैन, वीणा देवी, गुड्डू सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >