सूचक ने अपने ही चाचा को बनाया आरोपित

नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा के बडीहा रोड स्थित सुरेश प्रसाद के मार्केट में हुई अगलगी की घटना के सूचक एनके बिहारी उर्फ निपू ने अपने चाचा धर्मराज कुमार को आरोपित करते हुए पीएमसीएच में पीरबहोर थाना पुलिस को बयान दिया है कि घरेलू रंजिश के कारण दो अज्ञात लोगों के सहयोग से दुकान में आग […]

नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा के बडीहा रोड स्थित सुरेश प्रसाद के मार्केट में हुई अगलगी की घटना के सूचक एनके बिहारी उर्फ निपू ने अपने चाचा धर्मराज कुमार को आरोपित करते हुए पीएमसीएच में पीरबहोर थाना पुलिस को बयान दिया है कि घरेलू रंजिश के कारण दो अज्ञात लोगों के सहयोग से दुकान में आग लगायी गयी और मुझे जहर खिलाया गया.

विगत 29 जनवरी की रात हुई अगलगी की घटना में निपू कुमार ने ही पुलिस को बताया था कि कुछ लोग आये और हमें पिस्तौल के बल पर जहर खाने पर मजबूर कर दिया और दुकान में आग लगा दी.

बता दें कि पुलिस ने निपू को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया था, जहां से उसे पीएमसीएच भेजा गया था. अब वह घर पर है. पुलिस इस मामले में अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. प्रभावित मार्केट के मालिक ने भी दुकानदार निपू पर साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >