नाई समाज को राजनीतिक भागीदारी मिले

बिहारशरीफ : भारतीय नाई विकास महासंघ की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को शहर के हाजीपुर मोहल्ले में हुई. बैठक में भारतीय नाई विकास महासंघ के राजनैतिक चिंतन पर चर्चा की. बैठक में जदयू की राज्य कारिणी समिति में नाई समाज के रामनाथ ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर को शामिल करने पर हर्ष जाताया. […]

बिहारशरीफ : भारतीय नाई विकास महासंघ की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को शहर के हाजीपुर मोहल्ले में हुई. बैठक में भारतीय नाई विकास महासंघ के राजनैतिक चिंतन पर चर्चा की. बैठक में जदयू की राज्य कारिणी समिति में नाई समाज के रामनाथ ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर को शामिल करने पर हर्ष जाताया.

साथ ही विधायक रवि ज्योति को भी स्थान मिलने पर खुशी जतायी गयी. नगर अध्यक्ष के रूप में महमूद बक्खों के मनोयन पर हर्ष जताया गया. समर्पित कार्यकर्ता मो. अशगर शमीम के भी चयन करने पर सीएम नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को बधाई दी. साथ ही कहा गया कि बनारस सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी मजबूत होगी. महासंघ ने आशा जतायी कि आने वाले समय में नाई समाज को और भी राजनैतिक भागीदारी मिलेगी. इस अवसर पर अशोक कुमार, रंजीत कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, परमेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >