25 मंडलों के लिए भाजपा ने बनाया चुनाव प्रभारी
बिहारशरीफ : पूर्व विधायक राजीव रंजन व भाजपा के प्रदेश उपाध्क्ष ब्रजेश सिंह रमण संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार गरीबी नहीं गरीब को मिटाना चाहती है. देशी शराब की बिक्री करने के पीछे उदेश्य है कि महंगी शराब का लोग सेवन करे ताकि सरकार को गाढ़ी कमाई होता रहें. ये बातें मंगलवार को शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि शराब के आदि गरीब परिवार वैसी परिस्थति में महंगी शराब पीनी ही पड़ेगी.
शराब पीने के लिए अघिक पैसे के वैसी स्थिति में गरीब घर के गहने तक बेचने को विवश हो जायेगे. उन्होंने कहा कि बिहार में एक करोड़ 16 लाख लोग शराब का सेवन करते है. बंद होने से विदेशाी खपत 11 गुणा बढ़ जायेगा.उन्होने कहा कि सरकार को पूर्ण शराबबंदी करनी चाहिए, ताकि गरीबों का कल्याण हो सके है.भाजपा जिलाध्यक्ष इ रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जात-पांत कर रही है. इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बीरेन्द्र गोप, जिप सदस्य सुधीर कुमार, भाजपा के जिला प्रवक्ता धीरेंद्र रंजन आदि मौजूद थे.
चुनाव के लिए प्रखंड स्तर पर प्रभारी नियुक्त : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी ब्रजेश सिंह रमण ने कहा कि जिला के पुनगठन के लिए 25 मंडलों के चुनाव प्रभारी का मनोनयन कर दिया गया है.मनोनीत लोगों के द्वारा ही चुनाव कराये जायेंगे.
इन लोगों को दी गयी जिम्मेवारी : राजगीर नगर रवि कुमार मंडल,राजगीर ग्रामीण केशव प्रसाद, सिलाव नगर गीता यादव, सिलाव ग्रामीण सरदार प्रताप सिंह, नूरसराय अमरकांत भारती, बेन रामहरी साहू, गिरियक सीमा चौधरी, उपेन्द्र राजवंशी बिहारशरीफ नगर, बिन्द सत्य प्रकाश सत्यार्थी, अस्थावां श्याम किशोर प्रसाद सिंह, सरमेरा रीना कुमारी, कतरीसराय सैयद अरशद करीम, रहुई इंद्र मोहन सिंह, हरनौत अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, हिलसा नगर सुषमा कुमारी, हिलसा ग्रामीण सकलदेव वात्सायन, परवलपुर राजेश्वर सिंह
