बस ने साइकिल सवार को कुचला,गयी जान

वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर विरोध में सड़क जाम,उग्र लोगों ने बस को फूंका मुआवजे की मांग पर अड़े लोग,वाहनों की तेज रफ्तार पर विराम लगाने की बात घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार बिहारशरीफ : सोमवार की दोपहर बस ने एक साइकिल सवार को भीषण ठोकर मार दी. घटना के […]

वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर
विरोध में सड़क जाम,उग्र लोगों ने बस को फूंका
मुआवजे की मांग पर अड़े लोग,वाहनों की तेज रफ्तार पर विराम लगाने की बात
घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार
बिहारशरीफ : सोमवार की दोपहर बस ने एक साइकिल सवार को भीषण ठोकर मार दी. घटना के बाद साइकिल सवार की मौत मौके पर ही हो गयी.घटना की जानकारी के उग्र भीड़ ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया.घटना के तत्काल बाद आरोपित बस को घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर आगे उग्र लोगों ने आग लगा दी.इस अगलगी की घटना में बस पूरी तरह जल गया.
घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कोसूत पुल के समीप घटी.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारी आक्रोशितों को समझाने में जुटे रहे.घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीप नगर थाना क्षेत्र के गोरधोवा गांव निवासी स्वर्गीय सकल यादव का 25 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार इसी थाना क्षेत्र के कोसूत गांव से अपनी बहन से मिल कर साइकिल चलाते हुए अपने गांव जा रहा था,ज्योंही वह उक्त स्थान पर पहुंचा कि बिहारशरीफ से राजगीर जा रही एक यात्री बस ने साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया.हादसा इतना भयावह था कि साइकिल सवार बस में फंस कर घटनास्थल से थोड़ी दूरी तक रगड़ खाते चला गया.इस हादसे में साइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना की जानकारी के बाद मौके पर उमड़ी सैकड़ों की भीड़ ने शव के साथ बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया.इधर घटना को अंजाम देकर मौके से भाग रहे बस को उग्र लोगों द्वारा दीप नगर थाना क्षेत्र के बाजार के पास पकड़ कर आग लगा दी.शव के साथ सड़क जाम कर रहे लोग मृतक को सरकारी मुआवजा दिलाये जाने की मांग पर अड़े थे.भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बताया कि बिहारशरीफ से राजगीर को जाने वाली तमाम बसों की रफ्तार खून सूखा देने वाली होती है.
आये दिन इस तरह की घटना घटती है,लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर अपनी गंभीरता नहीं दिखाता है.हादसे के बाद लगे इस भीषण जाम में सैकड़ों वाहन मौके पर फंसे रहे.मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक सह दीप नगर थानाध्यक्ष इमरान परवेज ने बताया कि पुलिस इस संबंध में एक कांड दर्ज आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी.समाचार लिखे जाने तक स्थिति यथावत बनी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >