35 वर्ष की उम्र तक वाले ही बनेंगे प्रखंड अध्यक्ष

भाजपा की बैठक में फरवरी माह के अंत तक जिला भाजपा के पुनर्गठन की घोषणा बिहारशरीफ : पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी ब्रजेश सिंह रमण ने कहा कि फरवरी […]

भाजपा की बैठक में फरवरी माह के अंत तक जिला भाजपा के पुनर्गठन की घोषणा

बिहारशरीफ : पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी ब्रजेश सिंह रमण ने कहा कि फरवरी माह के अंत तक सभी प्रखंडों में पार्टी का पुनर्गठन हो जाना है. प्रदेश भाजपा ने निर्णय लिया हे कि अब प्रखंड अध्यक्षों की अधिकतम उम्र 35 साल से अधिक नहीं होना चाहिए.
बूथ स्तर पर संगठन को और धारदार बनाने के लिए युवा शक्ति की ऊर्जा पार्टी हित में मिल सके. यहीं हमारी सोच है. बैठक में 15 फरवरी तक बूथ इकाई के साथ पंचायत इकाई का गठन कर लेने का निर्णय लिया गया. पार्टी संगठन में सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व हो, इस बात को ध्यान में रख कर पंचायत, प्रखंड एवं जिला संगठन का पुनर्गठन होगा. सूबे के लोगों के हित में पार्टी को और धारदार बनाना जरूर है. जिससे कि बिहार की जनता का विश्वास कायम रह सके.
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के ही बल पर दिल्ली में मोदी की सरकार बनी और आगे भी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा की सरकार बनेगी. बैठक में पूर्व विधायक राजीव रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, पूर्व प्रत्याशी बीरेन्द्र गोप, छोटे मुखिया, गौरव, सिया शरण आर्य, केशव प्रसाद, जिला पार्षद सुधीर सिंह, अमर कांत भारती, श्याम किशोर सिंह, रीना कुमारी, सकलदेव वात्सायन, श्रवण सिंह, छोटे लाल राजवंशी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >