समारोह पूर्वक दिया गया बच्चों को पुरस्कार
अनुमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
हिलसा : पाटलिपुत्र विश्व विद्यालय निर्माण समिति द्वारा बीते दिन आयोजित दम है तो निकले आगे अनुमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अव्वल आये छात्र छात्राओं के बीच रविवार को एसयू कॉलेज के प्रांगण में समारोह पूर्वक पुरस्कार वितरण किया गया. समारोह का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक प्रो उषा सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया.
मंच का संचालन संतोष कुमार ने किया. पाटलिपुत्र विश्व विद्यालय निर्माण समिति के बैनर तले दम है तो निकले आगे क्विज प्रतियोगिता के तहत अनुमंडल के बीते दस जनवरी को हिलसा एसयू कॉलेज,17 जनवरी को आदर्श विद्यालय चंडी व 24 जनवरी को नंदकेश्वर सिंह उच्च विद्यालय चिकसौरा में परीक्षा संपन्न हुआ था.
इस क्विज प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यालय से लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता का परीक्षा फल रविवार को प्रकाशित किया गया और अव्वल आये प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान प्रतिभागी बच्चों को दीवार घड़ी,कैरमबोर्ड,बैडमिंटन,ऐलबम,फोटो फेम तथा डायरी पुरस्कार के रूप में वितरण किया गया.
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रो. उषा सिन्हा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के आयोजक संतोष कुमार को इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रतिभा निखारने का प्रयास सराहनीय है. उपस्थित लोगों से कहा कि बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें निखारने की.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्कूल बच्चों के सुनहले भविष्य को सही ढंग से संवारने के प्रयास में और भी ऐसे कार्यक्रम में भाग ले. ताकि किसी भी तरह के परीक्षा में झिझक बाधा न आ सकें. इस मौके पर समाजसेवी ब्रह्मदेव प्रसाद, डा. अनिल भारती, राजा कुमार, वासुदेव प्रसाद, आयुष कुमार, गौतम कुमार, राजु रंजन, पिंटु कुमार, नवीन कुमार, प्रफुल पटेल, रामाधीन प्रसाद आदि मौजूद थे.
