नाबालिग दे रहा था घटना को अंजाम
हिलसा के शिवनगर मोहल्ले की घटना
हिलसा : सोमवार के करीब दो बजे दिन में एक रिटायर्ड फौजी के घर में नाबालिग चोर घुस कर चोरी का प्रयास कर रहा था कि लोग कि आहट सुन खाली हाथ चोर भाग खड़ा हुआ. घटना हिलसा के शिव नगर मोहल्ले की है. सूत्रों के अनुसार शहर के शिव नगर मोहल्ले निवासी गोपाल प्रसाद (रिटायर्ड फौजी) के घर में करीब दो बजे दिन में ही एक 12-14 वर्ष के लड़का घर में प्रवेश कर गया और मकान को दूसरे तल्ला पर स्थित एक कमरा मे लगे ताला को तोड़ रहा था.
फौजी के पूरा परिवार उस समय तिसरा तल्ला पर धूप का आनंद ले रहे थे. तभी खट खट होने के आवाज सुनाई पड़ा तो फौजी की पत्नी नीचे आयी तो देखा कि कमरा में लगे ताला को रड से तोड़ रहा है. चोर को जैसे ही उक्त महिला का नजर पड़ा तो भागना शुरू कर दिया. जहां शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने काफी दूर तक पीछा किया. परंतु चोर भागने में सफल रहा. रिटायर्ड फौजी गोपाल प्रसाद ने बताया कि जिस कमरा का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास कर रहा था.
वह कमरा गोंदु बिगहा गांव के व्यक्ति किराये ले कर रह रहे हैं. इधर तीन चार दिन से वह गांव पर है. इस घटना से आस पास के लोग काफी भयभीत है. लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे हो रहे चोरी की घटना को अंजाम देने में नाबालिग का ही हाथ होता है, जो पहले रूम किराये पर खोजने या फिर किसी दोस्त की खोज करने की बात लेकर घर में चोरी के नियत से घूस जाता है और अगर मौका मिलता है तो हाथ साफ कर देता है.
