थरथरी : थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मानव का सर मिला. सर मिलने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि रविवार को गांव के नंद किशोर शर्मा के खेतों में मानव सर को कुता इधर से उधर लेकर घूम रहा था. ग्रामीणों की नजर उस मानव सर पर पड़ा. जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दिया.
थानाध्यक्ष शिव नारायण राम ने अपने दल बल के साथ मानव सर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई. हालांकि इस क्षेत्र में मानव सर मिलने पर स्थानीय लोग विभिन्न प्रकार का कयास लगा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह मानव सर इसी क्षेत्र का है. जिस दुश्मनी से हत्या कर छिपा दिया था. कहीं गड़ा हुआ सर कुत्ता निकाल लिया है. कहीं न कहीं मानव कंगाल भी होगा. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी है.
