अब भूकंपरोधी बनेंगे इंदिरा आवास

सहायक अभियंता द्वारा बनाया जा रहा माइक्रोप्लान बिहारशरीफ : इक घर का सपना सभी को होता. आज भी हजारों गरीबों को घर बनाने का साकार नहीं हो पा रहा है. वैसे गरीब जिनका नाम बीपीएल श्रेणी में है और मापदंडों का पालन करते हैं. उसे इंदिरा आवास का लाभ दिलाया जाता है, ताकि घर का […]

सहायक अभियंता द्वारा बनाया जा रहा माइक्रोप्लान

बिहारशरीफ : इक घर का सपना सभी को होता. आज भी हजारों गरीबों को घर बनाने का साकार नहीं हो पा रहा है. वैसे गरीब जिनका नाम बीपीएल श्रेणी में है और मापदंडों का पालन करते हैं. उसे इंदिरा आवास का लाभ दिलाया जाता है, ताकि घर का सपना साकार हो सके. अमूमन लोग मनाते है कि घर कैसा भी घर होता है लेकिन सरकार का सोच है कि घर ऐसा हो आपदा के समय भी उसे नुकसान नहीं हो. इसी सोच के साथ अब जिले में भूकंपरोधी इंदिरा आवास बनाये जायेंगे. विभाग से आदेश आने के बाद इस अभियान में ग्रामीण विकास विभाग जुट गया है.
डीडीसी कुंदन कुमार ने आवास का माइक्रोप्लान बनाने की जिम्मेवारी डीआरडीए के सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा को दिया है. चालू वित्तीय साल में आपदा व भूकंप को देखते हुए मकान बनाने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है.
बनाया जा रहा माइक्रो प्लान : भूकंपरोधी इंदिरा आवास बनाने के लिए माइक्रो प्लान जल्द ही बना लिया जायेगा. डीआरडीए के सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि प्लान बनाया जा रहा है. भूकंप से बचाव के आवश्यक तकनीकी सामान पर भवन की बारीकियों का मैप तैयार किया जायेगा. मकान के बनाने के दौरान किन-किन बातों को ध्यान रखा जाये़ इसका विस्तृत मसौदा तैयार किया जा रहा है.
हर पंचायत के दो-दो राजमिस्त्रियों को दी जायेगी ट्रेनिंग : इंदिरा आवास गांव स्तर के राजमिस्त्री के द्वारा धरातल पर उतारा जाता है. मकान बनाने के दौरान राजमिस्त्री किन-किन सामानों को किस तरह उपयोग करें. इसके लिए डीआरडीए द्वारा राजमिस्त्री को ट्रेनिंग दिलायी जायेगी. जिले के हर पंचायत के दो-दो राजमिस्त्री को चयन कर उसे ट्रेनिंग दी जायेगी.
आवास बनाने के लिए 70 हजार रुपये: एक आवास बनाने के लिए सरकार द्वारा 70 हजार रुपये दिये जाते है. दो किस्तों में रुपये का भुगतान किया जाता है. पहली किस्त में 50 हजार व शेष दूसरी किस्त में दिये जाते हैं.
वित्तीय साल में 13258 लोगों काे मिलेगा लाभ: वित्तीय साल 2015-16 में जिले के 13258 गरीबों को इंदिरा आवास का लाभ दिया जायेगा. लाभुकों का चयन कर लिया गया है. बिहारशरीफ 1167, अस्थावां 1086, बेन 427, बिंद 363, चंडी 834, कतरीसराय 261, एकंगरसराय 689, गिरियक 496, हरनौत 984, हिलसा 746, इस्लामपुर 891, नगरनौसा 546, नूरसराय 1034, परवलपुर 225, रहुई 912, राजगीर 558, सरमेरा 535, थरथरी 308 व सिलाव 794 के लोगों का योजना का लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >