छात्रों के बीच हिंसक झड़प

वर्चस्व की लड़ाई में रणक्षेत्र में तब्दील हुआ खंदक पर मोड़ छात्रावास के सैकड़ों छात्र पारंपरिक हथियार के साथ सड़क पर उतरे, चलीं गोलियां बीच-बचाव को आये एक होटल संचालक पर बरसायी लाठियां सात उपद्रवियों को किया गिरफ्तार बिहारशरीफ : वर्चस्व की लड़ाई में रविवार को शहर का खंदक पर मोड़ पूरी तरह अशांत हो […]

वर्चस्व की लड़ाई में रणक्षेत्र में तब्दील हुआ खंदक पर मोड़

छात्रावास के सैकड़ों छात्र पारंपरिक हथियार के साथ सड़क पर उतरे, चलीं गोलियां
बीच-बचाव को आये एक होटल संचालक पर बरसायी लाठियां
सात उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
बिहारशरीफ : वर्चस्व की लड़ाई में रविवार को शहर का खंदक पर मोड़ पूरी तरह अशांत हो गया. सैकड़ों की संख्या में पारंपरिक हथियार के साथ सड़क पर उतरे एक छात्रावास के सैकड़ों छात्रों ने करीब दो घंटे तक जम कर उत्पात मचाया. स्थानीय छात्रों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.
मौके पर बीच बचाव करने आये स्थानीय एक होटल के मालिक संजय कुमार को उपद्रवियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मौके पर असामाजिक तत्वों द्वारा गोलियां भी चलायी गयी,हालांकि गोलीबारी की घटना से नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकांनद ने इनकार किया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के खंदक मोड़ पर स्थित एक छात्रावास के छात्रों के साथ वहां के स्थानीय छात्रों के साथ गत दिनों किसी बात को लेकर विवाद गहरा गया था. रविवार को छात्रावास के सैकड़ों छात्र हाथों में डंडा व हॉकी स्टिक के साथ खंदक पर के मुख्य सड़क पर उतर कर जबरदस्त हो-हल्ला मचाने लगे. इस जबरदस्त हिंसक झड़प में कई लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं. वहां मौजूद स्थानीय छात्रों के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया.
घटना की जानकारी के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर घटना को अंजाम दे रहे छात्रों को खदेड़ा. नगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है. एहतियात के तौर पर उक्त क्षेत्र की गश्त बढ़ा दी गयी है. पुलिस ने घटनास्थल के पास से हॉकी स्टिक व लाठियां बरामद की है. घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने मौके से सात उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है.
घटना की जानकारी देते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना मुख्य रूप से वर्चस्व की एक लड़ाई थी. घटना की जांच को लेकर एक एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. घटना के बाद पुलिस कांड दर्ज अन्य उपद्रवियों की पहचान में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >