साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला,मौत

विरोध में सड़क जाम,मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची बिहारशरीफ : अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने में एक साइकिल सवार युवक की मौत मौके पर हो गयी.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित पावर ग्रिड के समीप शनिवार की संध्या घटी.घटना के तत्काल बाद जुटी भीड़ ने शव के साथ एनएच […]

विरोध में सड़क जाम,मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची

बिहारशरीफ : अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने में एक साइकिल सवार युवक की मौत मौके पर हो गयी.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित पावर ग्रिड के समीप शनिवार की संध्या घटी.घटना के तत्काल बाद जुटी भीड़ ने शव के साथ एनएच को जाम कर दिया है.शव के साथ सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग पर अड़े हैं.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के विजवन पर गांव निवासी मनोज कुमार साइकिल चलाते हुए अपने घर लौट रहा था,जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने साइकिल सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया.घटना के तत्काल बाद ही युवक की मौत मौके पर हो गयी.घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को उसका चालक मौके से ले भागने में कामयाब रहा.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कई थाने की पुलिस सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने में जुटी रही.लोगबाग मृत के परिजनों को मुआवजा दिलाये जाने की मांग कर रहे थे.

यहां बता दें कि उक्त स्थान पर आये दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है.बिहारशरीफ से होकर नवादा की ओर जाने वाली ट्रकों की स्पीड सामान्य से काफी अधिक रहती है,पुलिस प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है. दीप नगर थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक कांड दर्ज किया जा रहा है.समाचार लिखे जाने तक स्थिति यथावत बनी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >