एकंगरसराय/राजगीर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को ब्लॉक परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक दल के नेताओं एवं आम मतदाताओं ने मताधिकार एवं लोगों को जागरूक करे की शपथ ली. बीडीओ पंकज कुमार, सीओ नवलकांत, प्रमुख मोरमा देवी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया.
मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी
एकंगरसराय/राजगीर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को ब्लॉक परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक दल के नेताओं एवं आम मतदाताओं ने मताधिकार एवं लोगों को जागरूक करे की शपथ ली. बीडीओ पंकज कुमार, सीओ नवलकांत, प्रमुख मोरमा देवी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया. रैली […]

रैली में राजद के वरिष्ठ नेता विनोद यादव,प्रमोद सिंह,जीतू कुमार,संतोष कुमार,मुखिया डॉ अवधेश गुप्ता, शत्रुघ्न मालाकार समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकंगरसराय बाजार के मुख्य मार्गों पर घुम कर जागरूकता रैली निकाल कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया. इसी प्रकार राजगीर में एसडीओ लाल ज्योति नाथ साहदेव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस मौके पर पंचायती राज के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद मोहन, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन आदि उपस्थित थे.