बिहारशरीफ : अब जमीनों की रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन सेवा कर सकते हैं. अगले माह से जिले के लोग नयी सेवा का लाभ उठाने लगेंगे. पहली फरवरी से ऑनलाइन सेवा शुरू हो जायेगी. सेवा को चालू करने के लिए विभाग द्वारा सभी तकनीकी कार्यों को पूरा किया जा रहा है.
एक सप्ताह में सभी तरह की तकनीकी बाधाओं को पूरा कर कार्य का ट्रयाल किया जायेगा. ट्रायल के बाद एक फरवरी से सेवा विधिवत चालू हो जायेेगी. नयी सेवा से से देश के किसी भी कोने से जमीन की रजिस्ट्री के लिए लोग ऑनलाइन कर सकते हैं. नयी व्यवस्था से जिले में रहने व जिले से बाहर रहने वाले सहजता से जमीनों की खरीदारी कर सकते हैं.
आठ किलोमीटर दायरे की जमीनों पर लागू
नगर निगम क्षेत्र व इसके आठ किलोमीटर व नगर परिषद व पंचायत क्षेत्र के साथ ही इसके आस-पास के मौजों की जमीनों का निबंधन बाजार मूल्य के अनुरूप ही लिये जायेगे ताकि सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सकें. बाजार मूल्य लागू होने से बीस से तीस फीसदी निबंधन शुल्क बढ़ जायेगी. नये प्रावधान के अनुसार लखरामा, पचौड़ी, कोसुक, राणाबिगहा, कोसुक, दीपनगर से लेकर नालंदा खंडहर तक के आस-पास के गांवों को इस दायरे में लाया गया है. इसी प्रकार रांची रोड विजवन पर से लेकर चोरसुआ, नूरसराय व रहुुुई प्रखंड के दर्जनों गांव को भी इसमें शामिल किया गया है.
नहीं दी दावा-आपत्ति
जमीन निबंधनशुल्क में बढ़ोतरी हो गयी है. एक फरवरी माह से नये भाव से जमीनों का निबंधन होगा़ एमवीआर पुन: मुल्यांकन के बाद बाजार मुल्य को लागू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. बढ़ाये गये मूल्य पर विभाग द्वारा दावा आपत्ति ली जा रही है. दावा आपत्ति के लिए 27 जनवरी अंतिम तिथि है. हालांकि अभी तक एक भी लोगों ने आपत्ति नहीं दिया है.
