मवेशी चोर गिरोह का खुलासा, एक धराया

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने एक बड़े मवेशी चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. पुलिस को यह कामयाबी मंगलवार की देर रात्रि दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा पुल के पास से मिली. पुलिस ने उक्त स्थान से एक पिकअप वैन में रखे चोरी के दो मवेशी को उसके चालक के साथ पकड़ लिया. गिरफ्तार चालक […]

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने एक बड़े मवेशी चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. पुलिस को यह कामयाबी मंगलवार की देर रात्रि दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा पुल के पास से मिली. पुलिस ने उक्त स्थान से एक पिकअप वैन में रखे चोरी के दो मवेशी को उसके चालक के साथ पकड़ लिया.

गिरफ्तार चालक की पहचान मो. चुन्नु के रूप में पुलिस ने की है. प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक सह दीपनगर थानाध्यक्ष इमरान परवेज ने दूरभाष पर बताया कि पिकअप वैन पर सवार चार मवेशी चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर उनके संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक ने बताया कि मवेशी चोर उक्त जानवर को बेन थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव से चोरी कर ला रहे थे.

पूछताछ में गिरफ्तार पिकअप वैन के चालक ने बताया कि उक्त मवेशी को शहर पक्की तालाब पहुंचाना था. पुलिस द्वारा बेन थाना के रसुल्ला गांव में उस व्यक्ति की खोज अपने माध्यमों से की, जिसके घर से मंगलवार को दोनों मवेशी की चोरी की गयी थी. बुधवार को सुबह सभी कागजी कार्रवाई को पूरा करने के बाद दोनों मवेशी को उसके सही मालिक को दीपनगर थाना में बुला कर सुपुर्द कर दिया गया.

प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक सह दीपनगर थानाध्यक्ष इमरान परवेज ने बताया कि यह एक बहुत बड़ा मवेशी चोर गिरोह है जो जिले के विभिन्न स्थानों से भाड़े की गाड़ी पर जानवरों की चेारी कर इसे बेचता है. इनके तार दूसरे स्थानों के मवेशी चोर गिरोह से होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस इस संबंध में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >