इंजीनियरों को बंधक बना क्वार्टर में डाका

बिहारशरीफ : हथियारों से लैस डकैतों ने इंजीनियर के सरकारी क्वार्टर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है.घटना शनिवार की मध्य रात्रि नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के पावर सब स्टेशन परिसर में घटी.वारदात को अंजाम देने से पूर्व अपराधियों द्वारा वहां सुरक्षा में तैनात एक गार्ड के साथ मारपीट कर उसके […]

बिहारशरीफ : हथियारों से लैस डकैतों ने इंजीनियर के सरकारी क्वार्टर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है.घटना शनिवार की मध्य रात्रि नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के पावर सब स्टेशन परिसर में घटी.वारदात को अंजाम देने से पूर्व अपराधियों द्वारा वहां सुरक्षा में तैनात एक गार्ड के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिये गये.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पावर सब स्टेशन के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले दो सरकारी इंजीनियर राकेश कुमार व राकेश कुमार को उनके आवास में बंधक बना कर 26 हजार नकद, दो एलसीडी व कपड़े सहित लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली. घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी हथियारों से लैस थे.घटना का प्रबल विरोध करने पर अपराधियों द्वारा दोनों इंजीनियरों के साथ मारपीट भी की गयी. नकद व सामान के साथ फरार होने से पूर्व अपराधी क्वार्टर के मुख्य गेट को बाहर से बंद कर चलते बने.घटना की जानकारी तब प्रकाश में आयी जब दोनों इंजीनियर के एक मित्र द्वारा वहां पहुंच कर बाहर से आवाज लगाया.

किवाड़ जब नहीं खुला तो उसकी नजर बाहर से बंद किवाड़ के लॉक सिस्टम पर गया.मित्र द्वारा किवाड़ खोलने के बाद घटना की जानकारी नालंदा पुलिस को दी गयी.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नालंदा थाना पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी पीडि़त दोनों इंजीनियर से ली.घटना के संबंध में पूछे जाने पर राजगीर के एसडीपीओ संजय कुमार ने टेलीफोन पर बताया घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में 26 हजार नकद व कुछ सामान ले भागने में अपराधी कामयाब हुए हैं.उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.दोनों इंजीनियर बैचलर उक्त क्वार्टर में रहते थे.अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कई थाने की पुलिस मेहनत कर रही है.एसडीपीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की गिरफ्तारी निकट भविष्य में कर ली जायेगी.यहां बता दें कि पिछले दस दिनों के भीतर जिले के तीन स्थानों में भीषण डकैती की घटना घट चुकी है.किसी भी मामले में पुलिस को कोई विशेष कामयाबी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >