नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की कवायद

सरमेरा (नालंदा) : 12 हजार की आबादी वाले पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने की बिहार सरकार की घोषणाओं के अनुरूप प्रखंड के सरमेरा पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की कवायद शुरू हो गयी है. इस संबंध में बीडीओ कुंदन कुमार ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अनुशंसा पत्र भेजा है. दिये […]

सरमेरा (नालंदा) : 12 हजार की आबादी वाले पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने की बिहार सरकार की घोषणाओं के अनुरूप प्रखंड के सरमेरा पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की कवायद शुरू हो गयी है. इस संबंध में बीडीओ कुंदन कुमार ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अनुशंसा पत्र भेजा है.

दिये गये पत्र में उक्त पंचायत में पड़ने वाले टोला चुहरचक, बसेढ़ तर, बेलदरिया, एरूआ पर, नयागढ़ एवं राजस्व गांव सरमेरा, प्यारेपुर के अलावा उक्त पंचायत क्षेत्र से दो किमी की परिधि में पड़ने वाले आसपास के कुछ अन्य राजस्व गांवों को जोड़ा गया है. जिसमें तोड़ा, बढ़िया, बड़ी मिसियां एवं छोटी मिसियां आदि राजस्व गांव शामिल है.

इसके साथ ही नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर कुल आबादी 22 हजार के लगभग हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >