अड़ियल रवैये के कारण धान क्रय बाधित
अभी तक मात्र 27 हजार 500 क्विंटल ही धान की खरीदारी
बिहारशरीफ : जिले के पैक्स अध्यक्ष व मिलर इन दिनों आमने-सामने हैं. दोनों के अड़ियल रवैये के कारण धान क्रय कार्य प्रभावित हो रहा है. इसके कारण जिले के किसान बाजार में धान बेचने को विवश हैं. पैक्स व मिलर में गतिरोध के कारण धान क्रय कार्य में तेजी नहीं आ रहा है. इस साल जिले को एक लाख पांच हजार टन धान क्रय का लक्ष्य दिया गया है.
लक्ष्य के विपरित अभी तक मात्र 27 हजार 500 क्विंटल ही धान की खरीरारी हो सकी है. मिलर व पैक्स के बीच समन्वय बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर पर मिटिंग भी बेनतीजा ही रहा. दोनों के बीच टकराव का कारण धान क्रय के लिए बनायी गयी नीतियों को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है. नये नियम के अनुसार इस साल धान खरीद के बाद पैक्स ही धान को कुटकर राज्य खाद्य निगम को चावल वापस करना है.
धान कुटने के लिए पैक्स के द्वारा मिलर के बीच समन्वय बनाकर काम करना है.मिलर को धान कुटन के लिए पैक्स के साथ समझौता भी करना है. हालांकि दोनों के बीच तालमेल बिठाने के लिए कड़ी के रूप में काम करने का दायित्व डीएमएफसी को दिया गया है. ईघर मिलरों द्वारा डीएम से लेकर वरीय बअधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगायी जा रही है
ताकि जिले के मिल बंद न हो सके. पैक्स अघ्यक्षों का कहना है कि धान देने के बाद अगर समय पर चावल अगर मिलर द्वारा नहीं लौटाया गया तो ऐसे हालत में पैक्स डिफाल्टर हो जायेगा. दूसरी ओर यह बात भी सामने आ रहा है कि कुछ डिफाल्टर मिलर ही पैैक्स अघ्यक्षों से तालमेल करने में लगे हैं.
