इंदिरा आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप

एकंगरसराय : प्रखंड के पार्थू पंचायत में इंदिरा आवास की सूची में घोर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. धरम बिगहा गांव निवासी उमेश प्रसाद द्वारा मांगी गयी सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत यह मामला खुलासा हुआ है. जिसमें ज्ञात हुआ है कि बीपीएल सूची के अनुसार कम अंक वाले लाभुकों को […]

एकंगरसराय : प्रखंड के पार्थू पंचायत में इंदिरा आवास की सूची में घोर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. धरम बिगहा गांव निवासी उमेश प्रसाद द्वारा मांगी गयी सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत यह मामला खुलासा हुआ है. जिसमें ज्ञात हुआ है कि बीपीएल सूची के अनुसार कम अंक वाले लाभुकों को न देकर अधिक अंक वाले व सुखी संपन्न लोगों को इंदिरा आवास आवंटित कर दी गयी है. इस संबंध में उमेश प्रसाद ने स्थानीय विधायक एवं वरीय अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >