बची पोशाक की राशि सोमवार तक करें सरेंडर

बीइओ व डीडीओ की बैठक में डीइओ ने दी चेतावनी अनदेखी पर होगी कार्रवाई बिहारशरीफ. जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जिले के सभी बीइओ व डीडीओ के साथ डीइओ ने बैठक की. इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश चंद्र सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 तें स्कूलों में पोशाक की राशि वितरित […]

बीइओ व डीडीओ की बैठक में डीइओ ने दी चेतावनी

अनदेखी पर होगी कार्रवाई
बिहारशरीफ. जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जिले के सभी बीइओ व डीडीओ के साथ डीइओ ने बैठक की. इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश चंद्र सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 तें स्कूलों में पोशाक की राशि वितरित की गई थी. जहां राशि निकासी की गयी है और वितरण के बाद शेष बच गयी है. उसे चालान भर कर कोषागार में जमा कराना अनिवार्य है. जो राशि निकासी नहीं की गई है, उसे हर हाल में सरेंडर कर देना है.
ऐसा नहीं करने वाले डीडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी व्ययन व निकासी पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक हर हाल में कोषागार में राशि जाम हो जानी चाहिए. ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही डीइओ ने निर्देश दिया कि सभी स्कूली बच्चों को बैंक खाता अथवा अभिभावक का बैंक खाता सोमवार तक निश्चित रूप से जमा कर देना है. बच्चों अथवा अभिभावकों का बैंक खाता जमा नहीं करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >