चंडी में डकैतों ने लाखों के आभूषण लूटे

अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज,गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी बिहारशरीफ/नालंदा : अपराध पर काबू पाने में नाकाम नालंदा पुलिस उस वक्त सन्न रह गयी, जब भीषण डकैती का एक मामला संज्ञान में आया. घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र के सैदबरही गांव की है. रविवार की देर रात्रि चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों […]

अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज,गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

बिहारशरीफ/नालंदा : अपराध पर काबू पाने में नाकाम नालंदा पुलिस उस वक्त सन्न रह गयी, जब भीषण डकैती का एक मामला संज्ञान में आया. घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र के सैदबरही गांव की है. रविवार की देर रात्रि चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने गांव निवासी उमेश प्रसाद के घर पर धावा बोल वहां रहीं महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी.
घटना को अंजाम दे रहे चारों अपराधी महिलाओं से बैंक ऋण से मिले रुपये से संबंधित जानकारी मांग रहे थे.अपराधियों की मंशा उक्त रुपये लूटने को थी,रुपये नहीं मिलने की स्थिति में घर में रखे लाखों रुपये के सोने के आभूषण अपराधी अपने साथ ले गये. बताया जाता है कि श्री प्रसाद बैंक से ऋण लिये थे,इसकी जानकारी अपराधियों को थी.
घटना की जानकारी के बाद विधायक शक्ति यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने ग्राम रक्षा दल का गठन किया गया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे चंडी थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने घटना से संबंधित सभी तरह की जानकारी पीड़ित परिवारों से ली. थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस ने अपने प्रयास तेज कर दिये हैं.
पुलिस का दावा है कि सभी अपराधी निकट भविष्य में गिरफ्तार कर लिये जायेंगे. इस संबंध में चंडी थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज कर लिया गया है.मामले की जांच कर रही पुलिस टीम का मानना है कि अगर श्री प्रसाद बैंक से ऋण लिये थे तो इसकी जानकारी रखने वाला ज्यादा दूर का नहीं होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >