पिकनिक स्पॉट पर रहेंगे सुरक्षा के विशेष इंतजाम

बिहारशरीफ : नववर्ष के जश्न में शराब की कोई जगह नहीं होगी.सार्वजनिक स्थलों पर मूड बनानेवालों की तबीयत बिगाड़ने का मन पुलिस ने बनाया है.इसके लिए जिले के सभी एसडीपीओ,इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं.पुलिस अभी से उन स्थानों के पहचान में जुटी है,जहां लोग हैप्पी न्यू इयर के जश्न को […]

बिहारशरीफ : नववर्ष के जश्न में शराब की कोई जगह नहीं होगी.सार्वजनिक स्थलों पर मूड बनानेवालों की तबीयत बिगाड़ने का मन पुलिस ने बनाया है.इसके लिए जिले के सभी एसडीपीओ,इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं.पुलिस अभी से उन स्थानों के पहचान में जुटी है,जहां लोग हैप्पी न्यू इयर के जश्न को लेकर जुटते हैं.

पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा इससे संबंधित कई तरह की ठोस तैयारी शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को जिले के सभी थानाध्यक्षों द्वारा वाहन चेकिंग किया गया.वाहन चेकिंग अगले आदेश तक के लिए जारी रहेगा.नालंदा जिले के सभी पर्यटक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है.पिकनिक स्पॉट में शुमार राजगीर,नालंदा,पावापुरी,हिरण्य पर्वत सहित कई स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.

उक्त सभी स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति भी भारी संख्या में कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार इन स्थानों पर शराब पीकर हो-हंगामा मचानेवालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आयेगी.इसके अलावा बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.सड़क मार्ग में पड़नेवाले सभी थानों को विशेष मुस्तैद रहने की बात कही गयी है.सड़क मार्ग से होकर गुजरनेवाली सभी बड़े व छोटे

वाहनों की चेकिंग के निर्देश भी जारी किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >