कतरीसराय (नालंदा) : कतरीसराय बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानदार योगेंद्र प्रसाद के साथ सोमवार की रात दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में रास्ते में जानलेवा हमला कर डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लूट ली गयी. बताया जाता है कि शेखपुरा जिले के महबतपुर गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद की कतरीसराय बाजार में ज्वेलरी की दुकान है.
दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में महानंदपुर मोड़ के समीप पहले से ही घात लगाये बैठे लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया और डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. हमले में श्री प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ज्ञात हो कि शेखपुरा और नालंदा का बॉर्डर होने का लाभ अपराधियों को मिल जाता है. क्राइम करने के बाद अपराधी दूसरे जिले में भाग जाते हैं.
