बिहारशरीफ : सोमवार की संध्या हथियारबंद अपराधियों ने बाइक से घर जा रहे युवक को गोली मार दी.घटना नगर थाना क्षेत्र के एनसीसी कार्यालय के पास घटी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पतुआना गांव निवासी खेलावन यादव का पुत्र बबलू कुमार बाइक चलाते हुए शहर से घर की ओर जा रहा था,ज्योंही वह उक्त स्थान पर पहुंचा कि पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. उक्त बातों की जानकारी घायल के भाई अलोक कुमार द्वारा सदर अस्पताल में पत्रकारों को दी गयी है.
भाई का कहना है कि इससे पहले दो बार भी हमारे दो भाई के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है.घटना के कारण के संबंध में पूछे जाने पर घायल के भाई ने बताया कि अपराधियों द्वारा हमारे परिवार से रंगदारी की मांग की जा रही है.घटना के संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
