हाइटेंशन तार से हादसे की आशंका

सिलाव : सिलाव स्थित मसजिद रोड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के समीप बिजली के हाइटेंशन तार कई महीनों से गिरा पड़ा है. विभाग के पदाधिकारी जान कर भी अनजान बने हैं. बता दें कि इसी रास्ते से सैकड़ों मुसलिम भाई प्रतिदिन नमाज पढ़ने जाते हैं. प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हर सप्ताह […]

सिलाव : सिलाव स्थित मसजिद रोड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के समीप बिजली के हाइटेंशन तार कई महीनों से गिरा पड़ा है. विभाग के पदाधिकारी जान कर भी अनजान बने हैं. बता दें कि इसी रास्ते से सैकड़ों मुसलिम भाई प्रतिदिन नमाज पढ़ने जाते हैं. प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हर सप्ताह बैठक में कार्यालय पहुंची है. गलती से अगर हाइटेंशन तार की चपेट में आ गये तो दर्जनों लोगों की जान जा सकती है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है, मगर कोई सुनने वाला नहीं है. विभाग किसी बड़े हादसे के घटने का इंतजार कर रही है शायद तभी जाकर इस हाइटेंशन तार को ठीक किया जा सकेगा. इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी बताया कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है. आज ही इसे ठीक कराने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. बता दें कि सिलाव के जेइ प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >