मुख्यमंत्री ने स्व रामइतर सिंह के चित्र पर किया माल्यार्पण

हरनौत (नालंदा) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की संध्या स्थानीय बाजार के पटेल नगर मोहल्ले में अपने राजनीति जीवन के प्रारंभिक काल के साथ व जदयू के जिला महासचिव रविकांत के पिता स्व. रामइतर सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए. स्व. रामइतर सिंह सरथा पंचायत के पूर्व मुखिया थे. मुख्यमंत्री ने वहां स्व. रामइतर […]

हरनौत (नालंदा) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की संध्या स्थानीय बाजार के पटेल नगर मोहल्ले में अपने राजनीति जीवन के प्रारंभिक काल के साथ व जदयू के जिला महासचिव रविकांत के पिता स्व. रामइतर सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए. स्व. रामइतर सिंह सरथा पंचायत के पूर्व मुखिया थे.

मुख्यमंत्री ने वहां स्व. रामइतर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और ब्रह्म भोज में शामिल हुए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से हरनौत को अनुमंडल बनाने की मांग रखी.

इसे मुख्यमंत्री ने फिलहाल अव्यवहारिक बताया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने हरनौत को नगर पंचायत में शामिल करने की मांग की. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विचार पर मेरी नजर है और यह प्रस्ताव में है. मुख्यमंत्री इसके बाद नियामतपुर गांव पहुंच कर सोना देवी के पति देवशरण साव व अन्य परिजनों से भेंट की.
उन्होंने सोना देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी मौत के करणों की जानकारी प्राप्त की. वहां से सीएम नेहुसा पहुंचे और स्व. ब्रज किशोर सिंह के परिजनों से भेंट की. उन्होंने स्व. ब्रज किशोर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया. आने राजनीतिक जीवन के आरंभिक दिनों के इन साथियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >