हत्या के 10 दिन बाद भी नहीं हुई हत्यारों की गिरफ्तारी

हिलसा (नालंदा) : घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने छोटे मांझी हत्या कांड के अभियुक्तों को नहीं पकड़ पायी है. खुलेआम घूम रहे अपराधियों को गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक परिवार में भय का माहौल बना हुआ है. बीते 18 दिसंबर को हिलसा थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव निवासी […]

हिलसा (नालंदा) : घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने छोटे मांझी हत्या कांड के अभियुक्तों को नहीं पकड़ पायी है. खुलेआम घूम रहे अपराधियों को गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक परिवार में भय का माहौल बना हुआ है. बीते 18 दिसंबर को हिलसा थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव निवासी छोटे मांझी को गांव के ही कुछ दबंगों ने पूर्व से चल रहे छेड़खानी के मुकदमे को खत्म नहीं किये जाने पर छोटे मांझी को ईंट पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था,

जहां मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी ने हिलसा थाने में तीन को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया था. मामला दर्ज के बाद अपराधियों ने लगातार उक्त महादलित मृतक परिवार को धमकी भी दिये जाने लगा. इसकी शिकायत मृतक की पत्नी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती को आवेदन देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की मांग की. घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद इस कांड के एक भी अभियुक्तों को पुलिस आज तक नहीं पकड़ पायी.

मृतक परिवार का कहना है कि पुलिस नहीं चाहती है कि इन दबंगों को गिरफ्तारी करने के लिए खुलेआम सभी अभियुक्त घूम रहा है और पुलिस को पता तक नहीं है. प्रशासन की इस सुस्ती से सभी परिवार में भय व्याप्त है. डर है कि पुलिस गिरफ्त में जाने के पूर्व और घटना को अंजाम देने के फिराक में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >