जिले में बंद हो बालश्रम

बिहारशरीफ : जिले में बाल श्रम पर पूरी तरह से लगाम लगाने का अधिकारियों एवं कामगार श्रमिकों ने संकल्प लिया. गुरुवार को स्थानीय जिला श्रम कल्याण केंद्र कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में उक्त संकल्प लिया गया. इससे पहले कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक गणेश प्रसाद,अशोक कुमार एवं श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से […]

बिहारशरीफ : जिले में बाल श्रम पर पूरी तरह से लगाम लगाने का अधिकारियों एवं कामगार श्रमिकों ने संकल्प लिया. गुरुवार को स्थानीय जिला श्रम कल्याण केंद्र कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में उक्त संकल्प लिया गया. इससे पहले कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक गणेश प्रसाद,अशोक कुमार एवं श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यशाला में शामिल जिले के कामगार श्रमिकों को विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. श्रमिकों से अपील की गयी कि जागरूक होकर श्रम विभाग के क्रियान्वित योजनाओं का समय पर लाभ उठाये. श्रमिकों के उत्थान के लिए विभाग की ओर से कई योजनाएं जिले में क्रियान्वित की जा रही है. योजना का लाभ उठाने के लिए विभाग की ओर से श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं भी उपलब्ध करायी गयी, ताकि पुस्तकों को पढ़ कर योजनाओं की पूरी जानकारी हासिल कर सकें.

बाल श्रमिक नहीं रखने का भराया गया पत्र :
जिले को बाल श्रम से मुक्त कराने के लिए कार्यशाला में उपस्थित श्रमिकों एवं अन्य लोगों से शपथ पत्र भरवाया गया. लोगों से कहा गया कि किसी भी सूरत में बाल श्रम नहीं करायें. बाल श्रम कराने वालों पर विभाग के नियमों के अनुसार संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. विभाग की कार्ययोजना हे कि बाल श्रम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना.
प्रख्ंाड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सजगता पूर्वक बाल श्रम पर पूरी तरह से रोक लगाये. अगर कोई बाल श्रम कराते पाये जाते हैं तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाय. इस काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाय.
श्रम अधीक्षक गणेश प्रसाद ने कहा कि जिले के कामगार श्रमिक योजनाओं का लाभ उठाये तथा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अन्य लोगों को भी अवगत करायें, ताकि लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सके. इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी, संजय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार सुमन समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >