पांच दवा दुकानदारों से शोकॉज

बिहारशरीफ : जिला औषधि विभाग एवं जिला प्रशासन इन दिनों संयुक्त रूप से दवा की गुणवत्ता की जांच के लिए छापेमारी अभियान चला रहा है. पिछले करीब एक पखवारे के दौरान शहर के पांच दवा दुकानों में छापेमारी की जा चुकी है. इन दुकानों में छापेमारी के दौरान पायी गई गड़बडि़यों के आरोप में संबंधित […]

बिहारशरीफ : जिला औषधि विभाग एवं जिला प्रशासन इन दिनों संयुक्त रूप से दवा की गुणवत्ता की जांच के लिए छापेमारी अभियान चला रहा है. पिछले करीब एक पखवारे के दौरान शहर के पांच दवा दुकानों में छापेमारी की जा चुकी है. इन दुकानों में छापेमारी के दौरान पायी गई गड़बडि़यों के आरोप में संबंधित दुकानदारों से जिला औषधि अनुज्ञापन पदाधिकारी मनोज कुमार ने जवाब तलब किया है.

दुकानदारों से कहा गया है कि स्पष्टीकरण का जवाब निर्धारित अवधी के दौरान निश्चित तौर पर दें. अनुज्ञापन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आठ दिसंबर को एक, नौ दिसंबर को एक और 17 दिसंबर को शहर के तीन दुकानों में जिला औषधि के अधिकारी, सेल्स टैक्स के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.

इस दौरान छापेमारी की गई दवा दुकानों में कई गड़बडि़यों उजागार हुई. छापेमारी दल ने उक्त दुकानों से कुल आठ दवा के नमूनों को जांच के लिए लिया गया है. इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजी गयी है. रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

फिलहाल जिला औषधि नियंत्रक विभाग के छापेमारी के दौरान दुकानों में पायी गई त्रुटियों को लेकर दुकानदारों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर ठोस कार्रवाई संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी की रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को उपलब्ध करायी जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >