बसपा की जिला कार्यकारिणी गठित

बिहारशरीफ : स्थानीय भरावपर स्थित धर्मशाला में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. जोनल को-ऑर्डिनेटर शिव बोध राम, अरुण कुमार, जिला प्रभारी अमरेश कुमार के नेतृत्व में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव मुसाफिर दास ने की. इसमें सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार को […]

बिहारशरीफ : स्थानीय भरावपर स्थित धर्मशाला में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया.

जोनल को-ऑर्डिनेटर शिव बोध राम, अरुण कुमार, जिला प्रभारी अमरेश कुमार के नेतृत्व में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव मुसाफिर दास ने की. इसमें सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार को जिलाध्यक्ष, नीरज शर्मा को उपाध्यक्ष, राम कृष्ण रविदास को महासचिव, शंकर यादव को सचिव, योगेन्द्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष, मदन रविदास को जिला संयोजक, सुभाष दास व शंकर रविदास को सह संयोजक तथा मुसाफिर दास, उमेश पंडित व शंभु कुमार को मंडल को-ऑर्डिनेटर के रूप में चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >