पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति से किया इनकार

बिहारशरीफ : सरकार द्वारा नियमों में बदलाव किये जाने एवं आवश्यक संसाधन व सुविधा उपलब्ध नहीं कराये जाने के विरोध में रहुई प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष ने धान अधिप्राप्ति करने से इनकार कर दिया है. यह निर्णय रविवार को प्रखंड के ईमामगंज पैक्स कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की […]

बिहारशरीफ : सरकार द्वारा नियमों में बदलाव किये जाने एवं आवश्यक संसाधन व सुविधा उपलब्ध नहीं कराये जाने के विरोध में रहुई प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष ने धान अधिप्राप्ति करने से इनकार कर दिया है. यह निर्णय रविवार को प्रखंड के ईमामगंज पैक्स कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की बैठक में लिया गया. बैठक में पैक्सों के लिए लिखित दिशा निर्देश व कार्यों का विवरण दिये जाने,

पिछले खरीफ मौसम की तरह इस वर्ष भी अधिप्राप्ति की प्रक्रिया अपनाने, प्रति किसान 100 क्विंटल धान की अधिकतम सीमा की बाध्यता समाप्त करने, जूट का बोरा पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने आदि की मांग सरकार से की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि इस वर्ष नियमों में बदलाव से कृषकों,किसानों का पंजीकरण भी एक समस्या के रूप में सामने आ रहा है. इससे कृषकों में रोष है तथा वे आंदोलन का मन बनाने लगे हैं.

बैठक में पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार,सर्वेन्द्र कुमार,पिंकु यादव,चंद्रमणी सिंह, पंकज कुमार,रविकांत कुमार,रमेश प्रसाद सिंह,आशीष रंजन कुमार,विशम्भर सिंह,शशि राज कुमार,विद्यानचंद्र राम, सरयुग प्रसाद सिन्हा,मुकेश कुमार व प्रभात कुमार आदि मौजूद थे. सरबहदी पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मुन्ना ने कहा है कि धान अधिप्राप्ति के निमयों में बदलाव से धान क्रय केंद्रों के संचालन में बाधा आ रही है तथा लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है.

उन्होंने कहा कि अगर पैक्सों, मिलरों व किसानों की समस्याओं पर विचार नहीं किया तो जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं दिखता है. उन्होंने सरकार से किसानों को बोनस व पैक्सों को पर्याप्त संख्या में बोरा मुहैया कराने के साथ चावल का मूल्य तथा अन्य खर्च का निर्धारित करने की मांग सरकार से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >