बिहारशरीफ : कार पर सवार हथियारबंद चार अपराधियों ने एक मवेशी व्यवसायी से तीन लाख 64 हजार रुपये लूट लिया. घटना शुक्रवार की सुबह लहेरी थाना क्षेत्र के भराव पर घटी़ हालांकि संबंधित थाना पुलिस घटना पर संदेह उत्पन्न कर रही है़ शहर के छज्जू मुहल्ला निवासी व पेशे से मवेशी व्यवसायी मोहम्मद परवेज उर्फ डब्लू शुक्रवार की सुबह कोलकाता से बस द्वारा कांटा पर उतरे थे,वे पैदल अपने सामान सहित अपने घर छज्जू मुहल्ला लौट रहे थे़ ज्योंही वो भराव पर ्स्थित सब्जी मंडी के समीप पूर्व से घात लगाये कार पर सवार चार अपराधियों ने हथियार दिखा कर व्यवसायी को कार में खींच लिया़
अपराधियों द्वारा मवेशी व्यवसाय को कार के साथ घटनास्थल से थोड़ी दूर आगे रामचंद्र पूर्व मछली मंडी की ओर ले जाया गया़ इस दौरान चारों अपराधी मवेशी व्यसाय की कुल तीन लाख 64 हजार रुपया व अन्य कीमती सामान लूट कर कार से नीचे उतार कर कहा की हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे़
इस संबंध में पूछे जाने पर लहेरी थाना पुलिस ने बताया की प्रथम दृष्टया यह घटना संदेहास्पद प्रतीत होता है़ पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है़ पीड़ित के बयान पर कांड दर्ज कर लिया गया है़
